46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के लिए मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के लिए मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को  रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

इस कार्यक्रम का दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/moe पर भी देखा जा सकता है।

यहां है शिक्षकों की सूची 

www.static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/aug/doc202282596001.pdf

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार