36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर ‘सावज’ का अनावरण

36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर ‘सावज’ का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईकेए एरिना में 36वें राष्ट्रीय खेल के गान और शुभंकर का अनावरण किया। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के छह शहरों में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

शुभंकर का नाम ‘सावज’ दिया गया है, जो गुजराती शब्द है और जिसका अर्थ ‘शेर’ होता है। इसलिए शुभंकर का नाम सर्वथा उपयुक्त है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।

खेल आयोजन के गान में जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया के दर्शन को समाहित किया गया है और इसे बॉलीवुड स्टार गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।

राष्ट्रीय खेल महोत्सव के थीम गान के बोल देश के युवाओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने और जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रभावशाली खेल दृश्यों से अलंकृत, यह थीम गान इस बात को दर्शाता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एथलीट कैसे विजेता बनते हैं।

 

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक