स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान का मुंबई के जुहू बीच पर समापन
मुंबई,17 सितंबर 2022-अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान की आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में मुंबई के जुहू बीच पर झंडी दिखाकर शुरूआत की। विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों के साथ आईसीजी कर्मियों ने मुंबई के विभिन्न स्थानों जैसे जुहू, गिरगांव, वरसोवा, उत्तान, मड मारवे, कोलाबा, बांद्रा और वर्ली में समुद्र तटों की सफाई की।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत की 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा 2047 के भारत के विजन को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि समुद्र तटों से 15 हजार टन प्लास्टिक कचरा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समुद्र तटों की सफाई पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा, हमें अपने राष्ट्र के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने कम उपयोग किए गए समुद्री संसाधनों का लाभ उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और 2025 तक लगभग 1500 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है। यह बताते हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है विभिन्न विभागों और संगठनों को साइलो में काम नहीं करना चाहिए, डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान पूरी सरकार और राष्ट्रव्यापी तरीके से लागू किया गया है, जिसमें सभी तटीय राज्यों के नागरिक भाग ले रहे हैं। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि अगले कुछ वर्षों में भारतीय समुद्र के तल का पता लगाने जाएंगे जैसे उन्होंने बाहरी अंतरिक्ष की खोज की है।
इस अवसर पर सांसद (मुंबई उत्तर-मध्य) पूनम महाजन, पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, सतीश मोध और एनसीसी, गैर सरकारी संगठनों और तटरक्षक बल के स्वयंसेवक उपस्थित थे।