प्रधान जी के सुझाव पर होंगे गांव में आवश्यक सुधार

सोनभद्र के डीएम की नई पहल

सोनभद्र,20 सितंबर 2022- जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायत स्तर के 5 मूलभूत सुझाव ऑनलाइन आमंत्रित किए है। जिससे कि उसका निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें जनता की शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में ऐसी समस्या जो सार्वजनिक हो इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है उन समस्याओं के निस्तारण एवं ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र ने सभी 10 विकास खण्ड के सभी 629 ग्राम पंचायतों से  प्राथमिकता के आधार पर 5–5 सुझाव आमंत्रित किए हैं।

गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से सभी प्रधानों को सुझाव के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान उस लिंक पर अपनी सुझाव दिनांक 25.09.2022 तक शाम 5 बजे तक भेज सकते है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया है कि उन प्राप्त सुझाव को संकलित कर उसको श्रेणी वार विभाजित किया जाए। उसके उपरांत ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत कर उस बैठक में इस पर ग्राम प्रधानों से विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा इसका समाधान किया जाएगा, क्योंकि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी  विभाग के कार्य को असली जामा पहनाने का कार्य ग्राम प्रधान के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जाता है।

 ग्राम पंचायत जितना सशक्त होगा सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर उतनी पारदर्शिता से लागू हो पाएंगी। शासन की प्राथमिकता है कि जो भी योजना लाभार्थियों को दी जा रही है पूरी पारदर्शिता से लाभार्थी तक पहुंचे।  जिलाधिकारी के द्वारा मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी, ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है तथा अब एक नई पहल यह शुरू की गई है की प्रधानों से सुझाव मांगे जाएंगे एवं उस पर भी कार्य किया जाएगा।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक