जहाज शिवालिक एवं कामोर्ता ने दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी की

 जहाज शिवालिक एवं कामोर्ता ने दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक एवं कामोर्ता ने 21 से 23 नवंबर 2022 तक बुसान में अपने प्रवास के दौरान आरओके नौसेना के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें आधिकारिक और सामाजिक बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे और खेल कार्यक्रम शामिल थे। भारतीय नौसेना के दोनों पोतों के कमांडिंग अधिकारियों ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल कांग डोंग हुन से भी मुलाकात की, जिन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया और भारतीय नौसेना तथा आरओके नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वाइस एडमिरल कांग ने आईएनएस शिवालिक का दौरा किया और आरओके में भारत के राजदूत श्री अमित कुमार के साथ बातचीत की।

बुसान से प्रस्थान पर शिवालिक और कामोर्ता ने आरओके नेवी शिप नो जोक बोंग के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मैत्री और बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता को दर्शाया।

IMG_256

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक