वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023 के ग्रैंड फिनाले के लिए 980 डांसर्स का चयन

वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023 के ग्रैंड फिनाले के लिए 980 डांसर्स का चयन

अच्छ डांस ग्रुप (ओडिशा)

नई दिल्ली,20 दिसंबर 2022-संस्कृति मंत्रालय ने वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023 की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (ग्रैंड फिनाले) का आयोजन किया है। प्रतियोगिता पहले दिन 19 दिसंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता 20 दिसंबर को आयोजित की जा रही है और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (ग्रैंड फिनाले) में भाग लेने के लिए 980 डांसर्स चुने गये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017QWT.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SSLW.jpg

सनग्रेन डांस अकेडमी, सनग्रेन अंब्रेला डांस (त्रिपुरा)

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QOD3.jpg

श्रद्धा और अदिति, भरतनाट्यम (कर्नाटक)

ग्रैंड फिनाले में 20 दिसंबर 2022 की शाम को विशेष समारोह भी होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र मंत्री श्री जी.के. रेड्डी, संस्कृति तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुन मेघवाल, संस्कृति तथा विदेश राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और रक्षा राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट भी उपस्थित होंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KHDM.jpg

गेड़ी लोकनृत्य, छत्तीसगढ़

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005RX5U.jpg

मनीषा नृत्यालय शास्त्रीय (महाराष्ट्र)

वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023, गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के तत्वावधान में संस्कृति और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही नृत्य प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों- राज्य- केंद्रशासित स्तर, क्षेत्र स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006H5YD.jpg

स्वाति अग्रवाल और समूह, शास्त्रीय (राजस्थान)

15 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक 17 से 30 आयु वर्ग के प्रतिभागियों से लोक/ जनजातीय, शास्त्रीय और समकालीन/फ्यूजन की विधाओं में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। संस्कृति मंत्रालय के सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा 17 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक राज्य-केंद्र प्रशासित क्षेत्र स्तर और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

फाइनलिस्ट में से चुनी गई 500 डांसर्स नारी शक्ति विषय पर गणतंत्र दिवस 2023 के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगी। इसके लिए जाने-माने कोरियोग्राफरों, संगीतकार, लेखक तथा क्रिएटिव डिजाइनरों की एक क्रिएटिव टीम को नियुक्त किया गया है ताकि निर्बाध सांस्कृतिक शो की संकल्पना की जा सके।

***

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक