पीएम ने महाराष्ट्र के मुंबई में गुंदवली मेट्रो स्टेशन से मोगरा तक मेट्रो की सवारी की
By TPT डेस्क
On
मुंबई,19 जनवरी 2023-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुंबई में गुंदवली मेट्रो स्टेशन से मोगरा तक मेट्रो की सवारी की। उन्होंने मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) भी लॉन्च किया और इस अवसर पर मेट्रो फोटो प्रदर्शनी की सैर की तथा 3डी मॉडल देखा। प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सवारी के दौरान छात्रों, दैनिक यात्रियों और मेट्रो के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे।
Latest News
30 Jun 2025 23:44:01
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...