अंतरिक्ष से 194 दिनों बाद 22 जून को लौटी थी सुनीता विलियम्स
By TPT डेस्क
On
22 जून 2007 को भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में 194 दिन 18 घंटे बिताकर वापस पृथ्वी पर लौटी थी। सुनीता विलियम्स ने एसटीएस-116 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष यान डिस्कवरी पर सवार होकर 09 दिसंबर, 2006 को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी। सुनीता को वापस लाने के लिए आठ जून 2007 को अटलांटिस को अंतरिक्ष में भेजा गया था। कई महीनों तक स्टेशन पर काम करने के बाद सुनीता अटलांटिस में सवार होकर पृथ्वी पर लौट आयी। उड़ान में उनके उत्तराधिकारी, अंतरिक्ष यात्री क्लेटन एंडरसन रहे , जो एक अभियान 15 फ्लाइट इंजीनियर के रूप में अपना कर्तव्य शुरू करने के लिए अटलांटिस पहुंचे थे।
Related Posts
Latest News
06 Jul 2025 23:53:18
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था की उपलब्धियों पर जारी विज्ञापनों में दिखाए गए आकड़ों को लेकर अब विवाद तेज...