भारत में प्रतिष्ठित 75 लाइट हाउसों को पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए अभियान शुरू

भारत में प्रतिष्ठित 75 लाइट हाउसों को पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए अभियान शुरू

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों को पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए एक अभियान शुरू किया। द्वारका, गुजरात में उन्होंने द्वारका, गोपनाथ और वेरावल में तीन संशोधित लाइटहाउसों का उद्घाटन किया, जिन्हें पर्यटन स्थलों के रूप में बदला गया है। पर्यटक स्थलों के रूप में कार्य करने के लिए ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों को पर्याप्त सुविधाओं के साथ पुनर्निर्मित किया गया है। यह भारत भर में 75 ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों को पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालयके अभियान की शुरुआत का प्रतीक है। यह भारत के विशिष्ट प्रकाशस्तंभों को मनोरम पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस पहल का उद्देश्य इन शानदार संरचनाओं की समृद्ध संस्कृति, महत्व और आकर्षण को प्रदर्शित करना है, जिससे वे पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दे सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान कर सकें।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने सूरत में सीआईआई बी20 मीट में भाग लिया, जहां उन्होंने व्यापारिक समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत की। श्री सोनोवाल ने भारत के समाज, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहलुओं पर पिछले 9 वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। श्री सोनोवाल ने व्यापारिक नेताओं से भारत के समृद्ध अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र में बी2बी और बी2सी दोनों व्यवसायों में निवेश करने का भी आह्वान किया। श्री सोनोवाल ने व्यापारिक घरानों से अपने माल की आवाजाही के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग चुनने का आह्वान किया, जो एक किफायती, पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित विकल्प है। दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा, गंगा विलास की अपार सफलता के बाद, उन्होंने नवीन नदी क्रूज अनुभवों के माध्यम से समृद्ध नदी क्रूज पर्यटन क्षेत्र में निवेश का भी आह्वान किया, जो 'नर्मदा विलास', 'गोदावरी विलास', 'महानदी विलास', 'कावेरी विलास' और अन्य हो सकते हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा, “चुनौतियों के सामने सूरत की उल्लेखनीय वृद्धि और लचीलापन भारत की आर्थिक क्षमता और हमारे राजनीतिक नेतृत्व की ताकत और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रदान की गई दूरदर्शिता का एक चमकदार उदाहरण है। भारत की जी20 की अध्यक्षता 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण का वैश्वीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण है। आज, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और न केवल अधिक क्रय शक्ति वाले उपभोक्ता बाजार के रूप में, बल्कि एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में भी महत्वपूर्ण रूप से विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान और ऐसे अन्य सुधारों जैसी परिवर्तनकारी पहलों से प्रेरित होकर, भारतीय बुनियादी ढांचा क्षेत्र कई गुना बढ़ गया है। सरकार भारत के समुद्री क्षेत्रों में ग्रीन विकास की दिशा में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, और इसकी उपलब्धि के लिए समयबद्ध प्रतिबद्धताएं और निवेश निर्धारित की है।

परिवर्तनकारी परिवर्तनों के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र का उपयोग करने की गुंजाइश और अवसर के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं इस अवसर पर सभी व्यवसायियों को आगे आने और संयुक्त रूप से भारत में नदी परिभ्रमण के नए अनुभव विकसित करने का आह्वान करता हूं। हमारे नदी-समृद्ध राष्ट्र में 'नर्मदा विलास', 'गोदावरी विलास', 'महानदी विलास', 'कावेरी विलास' और कई अन्य नदी परिभ्रमण होने चाहिए। अपने माल की आवाजाही के लिए, अंतर्देशीय जलमार्गों का लाभ उठाएं जो परिवहन का बेहद किफायती और पर्यावरण-अनुकूल तरीका है जिसे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पुनर्जीवित किया गया था।

सीआईआई बैठक में गुजरात सरकार के राज्य मंत्री श्री हर्ष सांघवी,श्री टॉम मोसेस, कार्यकारी उपाध्यक्ष, जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका,श्री दर्शन शाह, अध्यक्ष, सीआईआई गुजरात,श्री कुलीन लालभाई, उपाध्यक्ष, सीआईआई, गुजरात क्षेत्र अन्य गणमान्य व्यक्ति और व्यवसायी उपस्थित थे। लाइटहाउस के उद्घाटन में जामनगर की सांसद (लोकसभा) पूनमबेन मादाम, राजेशभाई चुडासमा, सांसद (लोकसभा), जूनागढ़,गौतमभाई चौहान, विधायक, तलाजा, पबुभा माणेक, विधायक, द्वारका,अन्य अतिथियों में सोमनाथ के विधायक विमलभाई चुडासमा और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टी.के.रामचंद्रन शामिल थे।

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक