भारतीय नौसेना के पोत अरब सागर में मिशन पर तैनात

भारतीय नौसेना के पोत अरब सागर में मिशन पर तैनात

नई दिल्ली-भारतीय नौसेना उत्तरी/मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा स्थिति की निगरानी करना जारी रखे हुए है। भारतीय नौसेना के जहाज एवं विमान कड़ी निगरानी बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने हेतु मिशन पर तैनात हैं।

पिछले एक सप्ताह के दौरान, इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों और दूसरे जहाजों पर सवार होकर जांच की है।

भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और आरपीए इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Pix(2)(2)UI3R

आईएमएसी और आईएफसी आईओआर सफेद शिपिंग, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज से लैस व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ईईजेड के भीतर कड़ी निगरानी को बनाए रखने हेतु तटरक्षक बल के साथ समन्वय भी कर रही है।

भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार