मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को ‘‘गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई टी फोरम 2023‘‘ अवार्ड

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को ‘‘गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई टी फोरम 2023‘‘ अवार्ड

भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में सतर्कता जाँच गतिविधियों के संचालन में स्व-निर्मित एवं विकसित तकनीकी माध्यम डिजिटल पंचनामा एवं बिलिंग को वृहद स्तर पर तैयार कर सफलतापूर्वक लागू करने पर आई.टी. इनोवेशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आठवें “गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड’’ से पुरस्कृत किया गया है।

यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित आठवें गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। कंपनी की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारियों ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सतर्कता जाँच गतिविधियों को डिजिटल रूप से पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आई.टी. इनोवेशन श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने पीएसयू श्रेणी में सतर्कता जॉंच गतिविधियों के डिजिटल संचालन के लिए आठवें राष्ट्रीय गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड प्राप्त करने पर कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग सहित सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक