जेरेमी ने भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता

जेरेमी ने भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता

बर्मिंघम,31 जुलाई- मिजोरम से आने वाले 19 साल के जेरेमी लालरिननुंगा ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम वर्ग में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। जेरेमी ने इन खेलों में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 किग्रा + सी एंड जे में 160 किग्रा) भार उठाया, जो सीडब्ल्यूजी में एक रिकॉर्ड है। इस मुकाबले में भारत का ये पांचवां पदक और दूसरा स्वर्ण पदक है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने जेरेमी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

इससे पहले, मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 201 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। संकेत सरगर ने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा भारोत्तोलन में रजत पदक और पुरुषों के 61 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेरेमी को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया:

"बधाई हो जेरेमी लालरिननुंगा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए। इस आयोजन के दौरान चोट लगने के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको ये इतिहास रचने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपकी पोडियम फिनिश ने भारतीयों को गर्व से भर दिया है। आपको ऐसे और गौरवशाली के पलों की शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेरेमी लालरिननुंगा को अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और साथ ही साथ राष्ट्रमंडल खेलों का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड कायम करने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है।” उन्होंने कहा कि, इतनी छोटी उम्र में जेरेमी ने हमें अपार गौरव और सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने ट्वीट किया, "सीडब्ल्यूजी 2022 में पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन में जेरेमी का गोल्ड 'खेलो इंडिया' से टॉप्स कोर ग्रुप तक एक एथलीट की प्रगति का एक आदर्श उदाहरण है।" मंत्री महोदय ने कहा, जेरेमी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

Related Posts

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार