जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता

जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता

बर्मिंघम- बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। 

60 किलो रेपेशाज में विजय कुमार यादव ने स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली । यादव को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी थी ।

अपने ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा"विजय कुमार यादव द्वारा अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरित करने वाला प्रदर्शन। पुरुषों के 60 किग्रा जूडो में कांस्य पदक जीतने पर आपको बधाई। शुरुआती राउंड्स में आपके दबदबे ने आपकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया जिससे आपको पदक मिला। मैं कामना करती हूं कि भविष्य में आपको और कामयाबी मिले।"

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "विजय कुमार यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कांस्य पदक जीता है और देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता भारत में खेलों के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।"

 

Related Posts

Latest News

सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट
मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित बाणसागर बांध से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी का सीधा असर अब बिहार की...
टेस्ला ₹100 में पहुँचा देगी 87 किमी तक
गूगल ने किया दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट जलविद्युत समझौते पर हस्ताक्षर
कृषि अपशिष्ट से बनेगा हाइड्रोजन
सूरज की रोशनी से बना शक्तिशाली कीटाणुनाशक
हिमालय की हवा में छुपा राज़
सोन नदी के जलस्तर में कमी आना शुरू
गयाना जैसे विशाल ऊर्जा भंडार अंडमान सागर में मिलने की उम्मीद
सोनभद्र में बाढ़ का संकट,बाणसागर से छोड़े गए पानी से हालात बिगड़े
चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट चालू