राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पांचवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पांचवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते

बर्मिंघम,3 अगस्त- भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के पांचवें दिन 4 पदक जीते। वीमंस फोर टीम द्वारा लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम फाइनल में रजत पदक जीता और बैडमिंटन मिश्रित टीम ने फाइनल में मलेशिया से हारकर रजत पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक संख्‍या 13 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "सीडब्ल्यूजी 2022 में टेबल टेनिस में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए साथियान ज्ञानशेखरन, शरत कमल, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी को बधाई। उन्होंने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया। देश का दिल जीत लिया। मुझे यकीन है कि ये उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टेबल टेनिस टीम, रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन टीम और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बधाई दी है।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक