सातवें दिन भारत के सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण

सातवें दिन भारत के सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण

बर्मिंघम-राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के 7वें दिन पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पैरा पावरलिफ्टिर सुधीर ने इतिहास रच दिया। पोलीकॉन्ग्रेटर प्रभाव से शारीरिक समस्याग्रस्त 27 वर्षीय सुधीर की जीत से भारत के पैरा स्पोर्ट्स में पदक तालिका की शुरुआत हुई। मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीता, जो एथलेटिक्स में दूसरा पदक है। भारत की पदक तालिका 6 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ 20 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी, 2022 में पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सुधीर को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "#कॉमनवेल्थगेम्स में पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सुधीर को बधाई। आपके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन और समर्पण ने आपको पदक और भारत को गौरव दिलाया है। आप अपने भविष्य के प्रयासों में और भी बेहतर प्रदर्शन करें।"

Related Posts

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार