8 अगस्त को है मीराबाई चानू का जन्मदिन

8 अगस्त को है मीराबाई चानू का जन्मदिन

भारतीय (भारोत्तोलक) वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त1994) मणिपुर के इंफाल से 20 कि.मी. दूर नोंगपोक काकचिंग गांव में हुआ था। वह अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटी हैं।उन्हें वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 'खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इसी के साथ मीराबाई चानू उन दो लोगों में शामिल हो गई थीं, जिन्हें वर्ष 2018 में देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' दिया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 (22वें राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिघम, इंग्लैंड) में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 201 कि.ग्रा. वज़न उठाकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले भी मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मैडल दिलवाकर गौरवान्वित किया था। टोक्यो ओलंपिक, 2020 में 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं।

साभार-bharatdiscovery.org

Related Posts

Latest News

लाइन लॉस के सरकारी आंकड़े ही बने सरकार पर सवालों की बौछार का कारण लाइन लॉस के सरकारी आंकड़े ही बने सरकार पर सवालों की बौछार का कारण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था की उपलब्धियों पर जारी विज्ञापनों में दिखाए गए आकड़ों को लेकर अब विवाद तेज...
जेब में फिट होने वाला नया सेंसर बताएगा हवा में ज़हर है या नहीं!
भारतीय वैज्ञानिकों ने नैनो तकनीक से बनाई रंग बदलने वाली सामग्री
अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
उत्तर प्रदेश में 1500 MWh बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना के लिए SJVN की नीलामी सफल
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
खनन में हरित भविष्य की दिशा में भारत
टाटा पावर की FY26 Q1 में रिकॉर्ड 45,589 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन