वन विहार भोपाल को वन्य-जीव प्रेमी पर्यटकों का भरपूर रिस्पांस

वन विहार भोपाल को वन्य-जीव प्रेमी पर्यटकों का भरपूर रिस्पांस

भोपाल,3 अगस्त 2022-वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल को वन्य-जीव प्रेमी पर्यटकों का भरपूर रिस्पांस मिल रहा है। पिछले 6 माह में वन विहार द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध कराई गई टाय ट्रेन, गोल्फ कार्ट, सायकल सुविधाओं से वन विहार की अच्छी आमदनी हुई है। इस अवधि में 12 हजार 270 पर्यटकों के आगमन से 9 लाख 24 हजार 210 रूपये की आमदनी हुई।

वन विहार संचालक एच.सी गुप्ता ने बताया कि टॉय ट्रेन, गोल्फ कार्ट, वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई साईकिल ट्रेल को पर्यटकों ने पसंद किया और भरपूर आनंद उठाया। टाय ट्रेन का करीब 1693 पर्यटकों ने आनंद उठाया। इससे वन विहार को 86 हजार 200 का राजस्व प्राप्त हुआ। सबसे ज्यादा पर्यटक फरवरी माह में आए।

संचालक वन विहार ने बताया कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गोल्फ कार्ट की सुविधा का 947 पर्यटकों ने आनंद उठाया। सबसे ज्यादा पर्यटक फरवरी माह में आए। इन पर्यटकों से 61 हजार 750 रूपए की आमदनी हुई। करीब 3781 पर्यटकों ने अनुबंधित गोल्फ कार्ट की सुविधा का आनंद उठाया, जिससे वन विहार को 2 लाख 93 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वन विहार के बाहर की साइकिल से वन विहार आये पर्यटकों से प्रवेश शुल्क के रूप में 1 लाख 22 हजार रूपये और वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई साइकिल सुविधा से 3 लाख 62 हजार 200 रूपये की आमदनी हुई।

श्री गुप्ता ने बताया कि वन विहार भोपाल प्रकृति पर्यटन एवं वन्य-जीव पर्यटन में शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित करने का केन्द्र बन गया है। शैक्षणिक और वन्य-जीवन के प्रति जागरूकता लाने की गतिविधियों से इसकी ख्याति पूरे देश में फैल रही है। इसके फलस्वरूप वन्य-जीव प्रेमी पर्यटकों की संख्या भी बढ रही है।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक