'अवतार' की भारतीय सिनेमाघरों में 23 सितंबर 2022 को पुनः वापसी

 'अवतार' की भारतीय सिनेमाघरों में 23 सितंबर 2022 को पुनः वापसी

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में एक 'अवतार' की पुनः भारतीय सिनेमाघरों में वापसी हो रही है। वर्ष 2009 में आयी आस्कर अवार्डेड 'अवतार' को आगामी 23 सितंबर 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। 

इसको देखते हुए फिल्म के निर्देशक जेम्स केमरॉन ने ट्वीटर पर फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है। ट्वीट किया कि "हमने फिल्म को फिर से remastered किया और तय किया कि यह एक नए पोस्टर के लायक है ....

बताते चलें कि इसका सीक्वल अवतार द वे आफ वाटर भारत में 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगा। पूरी दुनिया में इस फिल्म का बेशब्री से इन्तजार किया जा रहा है। इस बीच पहले भाग को पुनः भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज करने से सीक्वल को लेकर बेचैनी और बढ़ जाएगी। ऐसे तमाम लोग हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड बनाने वाली 'अवतार' को या तो अभी देखा ही नहीं है या उसे छोटी स्क्रीन पर देखा है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर कुल 20 हजार 368 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक