जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली-केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में कोयला और खान मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे की उपस्थिति में श्री जी. किशन रेड्डी को कार्यभार सौंपा। कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 11 जून 2024 को आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला था।

Kishan Reddy takes charge as Union Minister of Coal and Mines

 

खान मंत्रालय के सचिव श्री वी.एल. कांता राव, कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

श्री जी. किशन रेड्डी ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के रूप में उन्हें यह दायित्व सौंपने और भारत के लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोयला और खान मंत्रालय दोनों ही कोयला और खनन क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प, निष्ठा, समर्पण, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।

 

Latest News

वैश्विक बाजार में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों को लेकर बढ़ रहा है संघर्ष वैश्विक बाजार में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों को लेकर बढ़ रहा है संघर्ष
    दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earth Elements - REEs) के वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत तेज़ है क्योंकि ये तत्व
हाइपरयूनिफॉर्मिटी: ऑप्टिकल डेटा ट्रांसमिशन और जैविक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी तकनीक
भारत की 200 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का महत्वपूर्ण मील का पत्थर
वाराणसी में गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु निर्माण को मंजूरी
पर्यावरण को एंटीबायोटिक संदूषण से बचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि
क्रिस्टल संरचना में बदलाव से उर्जा क्षेत्र में नई क्रांति
सौर ऊर्जा में 500 करोड़ रुपये के नवाचार परियोजनाओं को मिला बढ़ावा
टीडीपी1 और सीडीके1: कैंसर उपचार में नई सफलता, भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज
झारखंड में हाइड्रोकार्बन उत्पादन की नई संभावनाएँ
मानव मस्तिष्क से प्रेरित कंप्यूटिंग का भविष्य है कृत्रिम सिनैप्टिक चिप