जिंदगी कैसी है पहेली

जिंदगी कैसी है पहेली

महान संगीतकार सलिल चौधरी की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 19 नवम्बर, 1923 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।उनकी मृत्यु 5 सितम्बर, 1995 को हुयी थी। भारतीय फ़िल्म जगत को अपनी मधुर संगीत लहरियों से सजाने-संवारने वाले महान् संगीतकार के संगीतबद्घ गीत आज भी फिजां के कण-कण में गूँजते-से महसूस होते हैं।
उन्होंने प्रमुख रूप से बंगाली, हिन्दी और मलयालम फ़िल्मों के लिए संगीत दिया था। फ़िल्म जगत में 'सलिल दा' के नाम से मशहूर सलिल चौधरी को सर्वाधिक प्रयोगवादी एवं प्रतिभाशाली संगीतकार के तौर पर जाना जाता है। 'मधुमती', 'दो बीघा जमीन', 'आनंद', 'मेरे अपने' जैसी फ़िल्मों के मधुर संगीत के जरिए सलिल चौधरी आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं।
पचास के दशक में सलिल चौधरी कोलकाता में बतौर संगीतकार और गीतकार के रूप में अपनी ख़ास पहचान बनाने में सफल हो गए थे। सन 1950 में अपने सपनों को नया रूप देने के लिए वह मुंबई आ गए। इसी समय विमल राय अपनी फ़िल्म 'दो बीघा ज़मीन' के लिए संगीतकार की तलाश कर रहे थे। वह सलिल चौधरी के संगीत बनाने के अंदाज़ से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने सलिल जी से अपनी फ़िल्म 'दो बीघा ज़मीन' में संगीत देने की पेशकश कर दी। सलिल चौधरी ने एक संगीतकार के रूप में अपना पहला संगीत 1953 में प्रदर्शित 'दो बीघा ज़मीन' के गीत 'आ री आ निंदिया..' के लिए दिया। फ़िल्म की कामयाबी के बाद सलिल चौधरी ने बतौर संगीतकार बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की।
वर्ष 1958 में विमल राय की फ़िल्म 'मधुमति' के लिए सलिल चौधरी सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के 'फ़िल्मफेयर पुरस्कार' से सम्मानित किए गए। 1988 में संगीत के क्षेत्र मे उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए वह 'संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार' से भी सम्मानित किए गए। वर्ष 1960 में प्रदर्शित फ़िल्म 'काबुली वाला' में पा‌र्श्वगायक 'मन्ना डे' की आवाज़ में सजा यह गीत "ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछडे़ चमन, तुझपे दिल कुर्बान.." आज भी श्रोताओं की आंखों को नम कर देता है।

प्रमुख फिल्मे 

दो बीघा ज़मीन (1953)
नौकरी (1955)
परिवार (1956)
मधुमति (1958)
परख (1960)
उसने कहा था (1960)
प्रेम पत्र (1962)
पूनम की रात (1965)
आनन्द (1971)
मेरे अपने (1971)
रजनीगन्धा (1974)
छोटी बात (1975)
मौसम (1975)
जीवन ज्योति (1976)
अग्नि परीक्षा (1981)

 

साभार -भारत डिस्कवरी 

Related Posts

Latest News

प्री बिडिंग कांफ्रेंस के दिन प्रदेशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन प्री बिडिंग कांफ्रेंस के दिन प्रदेशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली - बिजली के निजीकरण के  विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज...
बिजली क्षेत्र में सुधार और स्मार्ट मीटरिंग पर जोर
बड़े पैमाने पर बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की होगी छटनी
विद्युत मंत्रालय ने अभी तक स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के ड्राफ्ट को अंतिम रूप नहीं दिया
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज उद्योग में वैश्विक निवेशकों को किया आमंत्रित
हजारों कर्मचारियों को निजी घरानों के रहमों करम पर दिया जाएगा छोड़
निजीकरण हेतु जारी किए गए आरएफपी डॉक्यूमेंट से बड़े घोटाले की आशंका
तीसरे पक्ष की संस्थाएँ उपभोक्ताओं की छतों पर सौर संयंत्र स्थापित करेंगी
कुल नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 209.44 गीगावाट तक पहुंची
निजीकरण के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति का टेंडर प्रकाशित, विरोध शुरू