बैग पैक कर गिरफ्तारी के लिए निकले विद्युत कर्मी

हजारो विधुत कर्मी देंगे गिरफ्तारी

बैग पैक कर गिरफ्तारी के लिए निकले विद्युत कर्मी

लखनऊ/अनपरा/ओबरा-16 मार्च की रात से चल रहे हड़ताल में गिरफ्तारी की बनी संभावना को देखते हुए विद्युतकर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। शासन द्वारा विद्युतकर्मियों को गिरफ्तार करने का दिखाया जा रहा भय ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहा है।विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय नेताओं की गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए ओबरा,अनपरा,हरदुआगंज एवं परीछा में हजारों कर्मचारी और अधिकारीयों ने गिरफ्तारी देने की तैयारी शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के लिए  जिस तरह विद्युतकर्मी उत्साह दिखा रहे हैं उससे स्पष्ट है कि यह आंदोलन मील का पत्थर साबित होगा।

364c5d83-2221-4cda-bf3b-9016e744b9c6

सभी परियोजनाओं में भारी संख्या में एकत्रित हुए विद्युतकर्मी जमकर प्रबंधन विरोधी नारे लगा रहे हैं। ओबरा के अधिकारी क्लब में सैकड़ों कर्मचारी अपना बैग पैक कर पहुँच गए हैं। सभी जेल की रोटी खाने के लिए लगातार जोश भरे नारे लगा रहे हैं।  भारी भीड़ के बीच ओबरा डी और अनपरा ई को एनटीपीसी को सौंपने की कार्यवाही को उत्पादन निगम  के अस्तित्व पर हमला बताया है।गिरफ्तारी के लिए तैयार कर्मचारियों ने बैग में दिनचर्या से जुड़े समान के साथ कुछ किताबें भी रख लिए हैं। कुछ कर्मचारियों ने कुछ विधुत तकनीकी से जुडी किताबें भी ले रखी है।कर्मचारियों ने कहा कि अगर महीने भर भी जेल में रखा जाएगा तो भी उनकी तैयारी पूरी है। 

35d97145-61d9-490e-9e03-16710f8a0025
अनपरा
22283fe8-8694-4a9b-b1b8-f66a3a1d6b5f
ओबरा

 

 

 

       

Latest News

भारत की स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 2031-32 तक तीन गुनी हो जायेगी: केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह भारत की स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 2031-32 तक तीन गुनी हो जायेगी: केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह
नई दिल्ली-भारत की स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 2031- 32 तक तीन गुनी बढ़ जायेगी। ‘‘2031-32 तक वर्तमान स्थापित परमाणु उर्जा...
कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पहल
निवेशकों के सभी वर्गों के लिए ‘एंजेल टैक्स’ को समाप्त किया गया
रक्षा मंत्रालय को 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए
वेतनभोगी कर्मचारियों को 17,500 रुपये तक की बचत होगी
विद्युत भंडारण के लिए पम्‍प्‍ड स्‍टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा देने की एक नीति लाई जाएगी
ट्रांसमिशन और राज्यों की वितरण कंपनियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं-एआईपीईएफ
केन्‍द्रीय बजट 2024-25 की प्रमुख बातें
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
कोयले की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर