बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को लखनऊ में करेंगे विशाल प्रदर्शन

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को लखनऊ में करेंगे विशाल प्रदर्शन

लखनऊ,22 मार्च 2023-राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, केन्द्र व राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड युनियनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने आज यहां संयुक्त बयान जारी कर बिजली कर्मियों पर हड़ताल के दौरान की गयी निष्कासन, निलम्बन और एफआईआर को ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद वापस न लिये जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों व विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में 24 मार्च को राजधानी लखनऊ में बी एन सिंह की प्रतिमा स्थल सरोजनी नायडू पार्क में 12 बजे से विशाल विरोध प्रदर्शन व रैली करने की घोषणा की है। श्रम संघ पदाधिकारियों ने बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस न होने पर प्रान्त व्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। आन्दोलन के कार्यक्रमों की घोषणा 24 मार्च की रैली की जायेगी।

154b1753-efd9-464d-943f-ffc9b0a1352c

 

राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकाय व विश्वविद्यालय के श्रम संघों और ट्रेड यूनियनों ने आज हाईडिल फील्ड हॉस्टल में बैठक कर बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में व समझौता लागू कराने हेतु एक संयुक्त मंच बनाने का निर्णय लिया। संयुक्त मंच का अध्यक्ष वरिष्ठ मजदूर नेता अमर नाथ यादव को बनाया गया।

श्रम संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें जिससे ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा दमनात्मक कार्यवाहियाँ वापस करने हेतु ऊर्जा निगमों के चेयरमैन को दिये गये स्पष्ट निर्देश का क्रियान्वयन हो सके और ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण बन सके।

aab0ab1d-daf6-44f9-bf5e-e909f9ad2ae6


श्रम संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 19 मार्च को ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र की जल निगम फील्ड हॉस्टल में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एक देवराज को स्पष्ट निर्देश दिये थे कि आन्दोलन व हड़ताल के दौरान किये गये निष्कासन, निलम्बन और एफ.आई.आर. की सभी कार्यवाही वापस लें।
इसके बावजूद ऊर्जा निगमों के चेयरमैन बैक डेटिंग करके 18 मार्च की तारीख में बडे़ पैमाने पर बिजली कर्मियों का निलम्बन कर रहे हैं और निविदा/संविदा कर्मियों का निष्कासन कर रहे हैं। बैक डेटिंग का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि 19 मार्च को ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद की तारीख में ई-मेल के जरिये निलम्बन आदेश भेजे जा रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता पेन्शनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ मजदूर नेता अमर नाथ यादव ने की। 

19370840-8589-4305-a366-0fa23cb92a37


बैठक में हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, इण्टक के दिलीप श्रीवास्तव, इन्सेफ के अध्यक्ष वी.पी. मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन यादव, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्र, उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे,विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रिंकू राय, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम भजन मौर्य, पेंशनर्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा, टीयूसीसी के उदय नाथ सिंह, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के महामंत्री सुरेश सिंह यादव, जवाहर भवन इंदिरा भवन के महामंत्री राम कुमार धानुक, उपाध्यक्ष अमित खरे, कर्मेन्द कुमार, यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयिल एसोसियेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री हेमन्त खड़का, संयुक्त मंत्री बंशीधर मिश्र, आफिक सिद्दीकी, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के रेनू शुक्ला, लेखपाल संघ के अध्यक्ष राममूर्ति यादव मुख्यतया उपस्थित थे।

Latest News

कोयला आयात की हिस्सेदारी में कमी कोयला आयात की हिस्सेदारी में कमी
नई दिल्ली-देश के कुल कोयला खपत में कोयला आयात की हिस्सेदारी में कमी दर्ज की गयी है। अप्रैल 2023 से...
भारत राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त कर लेता है, तो यह देश को वैश्विक हाइड्रोजन विकास में सबसे आगे रखेगा": आईपीएचई के उपाध्यक्ष
भारत की तितलियों और पतंगों पर एक एक सचित्र मार्गदर्शिका
नीली अर्थव्यवस्था पर अंतर-मंत्रालयी संयुक्त कार्यशाला का आयोजन
भारतीय आईपीआर के सृजन को बढ़ावा देने के लिए 5जी और 6जी से परे त्वरित अनुसंधान के लिए रोडमैप प्रस्तुत
जनवरी 2024 के दौरान देश में खनिज उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा
हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस मॉडल, विनियम और बुनियादी ढांचे के बारे में विचार-विमर्श
परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता
ग्रिड-इंडिया ने मिनीरत्न कंपनी का दर्जा प्राप्‍त किया
सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’