भारतीय उपमहाद्वीप पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

भारतीय उपमहाद्वीप पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

नई दिल्ली- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 2020 में 'भारतीय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का आकलन' प्रकाशित किया, जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का व्यापक मूल्यांकन शामिल है। रिपोर्ट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  1. 1901-2018 के दौरान भारत के औसत तापमान में लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
  2. 1950-2015 के दौरान दैनिक वर्षा चरम सीमाओं (वर्षा तीव्रता >150 मिमी प्रति दिन) की आवृत्ति में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  3. 1951-2015 के दौरान भारत में सूखे की आवृत्ति और स्थानिक सीमा में काफी वृद्धि हुई है।
  4. उत्तरी हिंद महासागर में समुद्र के स्तर में वृद्धि पिछले ढाई दशकों (1993-2017) में प्रति वर्ष 3.3 मिमी की दर से हुई।
  5. 1998-2018 के मानसून के बाद के मौसम में अरब सागर पर गंभीर चक्रवाती तूफानों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) नियमित रूप से भारतीय क्षेत्र में जलवायु की निगरानी करता है और वार्षिक प्रकाशन अर्थात "वार्षिक जलवायु सारांश" प्रकाशित करता है। आईएमडी मासिक जलवायु सारांश जारी करता है। वार्षिक जलवायु सारांश में संबंधित अवधि के दौरान  तापमान, वर्षा और खराब मौसम की घटनाओं के बारे में जानकारी शामिल है।

यह जानकारी केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

Related Posts

Latest News

भारी तीव्रता के खनन विस्फोट से ओबरा में फैली सनसनी भारी तीव्रता के खनन विस्फोट से ओबरा में फैली सनसनी
सोनभद्र - गुरुवार को बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए भारी तीव्रता के विस्फोट से पूरे ओबरा सहित आसपास के...
खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई में 10.7 प्रतिशत बढ़ा
2023-24 के लिए रबी अभियान आरंभ
आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिन्‍द-प्रशांत का समर्थक
वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
जी-20 शिखर सम्‍मेलन की सबसे बड़ी नटराज प्रतिमा का निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा किया गया था
सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई
सतर्कता के साथ प्रशासन में सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों पर विचार-विमर्श
हड़ताल में निलंबित किए गए यूपी के बिजली कर्मियों की बहाली शुरू