आईएनएस सुमेधा ने गिनी समुद्री डकैती रोधी गश्ती दल का संचालन किया

आईएनएस सुमेधा ने गिनी समुद्री डकैती रोधी गश्ती दल का संचालन किया

भारतीय नौसेना पोत सुमेधा एक विस्तारित तैनाती पर है और वर्तमान में अफ्रीका के पश्चिमी तट के साथ अटलांटिक महासागर में काम कर रहा है। इस अवधि के दौरान, आईएनएस सुमेधा ने गिनी की खाड़ी (जीओजी) में 31 दिनों की समुद्री डकैती रोधी गश्त का संचालन किया। इस महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की यह दूसरी गश्त है। सितंबर-अक्टूबर 2022 में भारतीय नौसेना पोत तरकश ने गिनी की खाड़ी में पहली समुद्री डकैती रोधी गश्त शुरू की थी। यह क्षेत्र भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण है। सुमेधा की तैनाती से सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ द्विपक्षीय संपर्क बनाना सुनिश्चित हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PhotosINSSumedhaGoGWestCoastofAfrica(2)MTBP.JPG

सुमेधा की तैनाती के दौरान गिनी के चालक दल के साथ संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्‍य हमारी क्षेत्रीय मित्र देशों की मदद और 'वसुधैव कुटुंबकम' (विश्व एक परिवार है) की अवधारणा पर ध्‍यान कें‍द्रित करना है। तैनाती का एक और मुख्य आकर्षण जीओजी में पहले भारत-यूरोपीय संघ संयुक्त अभ्यास में जहाजों की भागीदारी थी।

भारत के लिए इस महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में आईएनएस सुमेधा की परिचालन तैनाती से हमारे राष्ट्रीय हितों को और बढ़ावा मिला है।

Related Posts

Latest News

रिकॉर्ड समय में चालू की गई अनपरा की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई रिकॉर्ड समय में चालू की गई अनपरा की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई
सोनभद्र-अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की जनरेटर में तकनीकी खराबी आने से बीते 10 नवंबर को बंद हुई...
वितरण सुधारों को प्रोत्साहित करने के नाम पर निजीकरण स्वीकार्य नहीं है
अनुभवी और योग्य अभियंता भय के वातावरण में कार्य करने में असमर्थ
मंत्री समूह गठन के बाद उप्र में बिजली के निजीकरण का निर्णय लिया जाय वापस
प्रयागराज में दो फरवरी तक कोई आंदोलन नहीं होगा
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में बिजली कर्मियों ने बनाया नया इतिहास!
खुर्जा सुपर ताप विद्युत संयंत्र की पहली इकाई का वाणिज्यिक संचालन शुरू
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेरा
आईआरईडीए कार्यालय का दौरा कर एमएनआरई सचिव ने की समीक्षा
बिजली के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान