भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता

 भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता

बर्मिंघम- बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 9 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत बधाई दी है।

अपने ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। उन्होंने इस पोडियम तक पहुंचने के लिए अपने जीवन में कई बाधाओं को पार किया है। उनकी कहानी सबको बहुत प्रेरणा देने वाली है। कामना है कि आने वाले वर्षों में आप और अधिक गौरव प्राप्त करें।"

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे भारोत्तोलन दल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

 

 

 

Related Posts

Latest News

रिकॉर्ड समय में चालू की गई अनपरा की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई रिकॉर्ड समय में चालू की गई अनपरा की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई
सोनभद्र-अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की जनरेटर में तकनीकी खराबी आने से बीते 10 नवंबर को बंद हुई...
वितरण सुधारों को प्रोत्साहित करने के नाम पर निजीकरण स्वीकार्य नहीं है
अनुभवी और योग्य अभियंता भय के वातावरण में कार्य करने में असमर्थ
मंत्री समूह गठन के बाद उप्र में बिजली के निजीकरण का निर्णय लिया जाय वापस
प्रयागराज में दो फरवरी तक कोई आंदोलन नहीं होगा
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में बिजली कर्मियों ने बनाया नया इतिहास!
खुर्जा सुपर ताप विद्युत संयंत्र की पहली इकाई का वाणिज्यिक संचालन शुरू
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेरा
आईआरईडीए कार्यालय का दौरा कर एमएनआरई सचिव ने की समीक्षा
बिजली के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान