विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस पर सैन्य प्रदर्शन

पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित

विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस पर सैन्य प्रदर्शन

विशाखापत्तनम,२ दिसंबर 2022-भारत नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए दिनांक 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है।

इस वर्ष, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्षों के समारोहों की शुरुआत के साथ 'अमृत काल' में प्रवेश कर रहा है, भारतीय नौसेना रविवार दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को विशाखापत्तनम में एक 'सैन्य अभियानगत प्रदर्शन' के माध्यम से भारत के युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/OpsDemoPics(9)ZCCN.jpeg

भारत की माननीय राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मानित अतिथि के रूप में आयोजन की साक्षी होंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा आयोजित इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई गणमान्य लोगों के भाग लेने की उम्मीद है ।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/OpsDemoPics(3)GXYZ.jpeg

परंपरागत रूप से माननीय राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर नौसेना दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमान और पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी नौसेना कमांड से विशेष बल भारतीय नौसेना की क्षमता एवं बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम एंकोरेज पर सूर्यास्त समारोह और जहाजों द्वारा रोशनी के साथ समाप्त हो जाएगा।

नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य अधिक आउटरीच को बढ़ावा देना, हमारे नागरिकों के बीच सामुद्रिक जानकारी बढ़ाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालना है।

Related Posts

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि