जवाहरपुर की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई से उत्पादन शुरू
By संजय यादव
On
लखनऊ-उत्तर प्रदेश राज्य विधुत उत्पादन निगम की निर्माणाधीन जवाहरपुर की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है।लगभग डेढ़ वर्ष की देरी से शुरू हुयी इकाई का लोड बढ़ाया जा रहा है।इससे पहले निगम की एक एनी निर्माणाधीन परियोजना ओबरा सी की पहली इकाई से भी पिछले महीने ही उत्पादन शुरू कराया गया है।जवाहर पुर में भी 660 मेगावाट की दो इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है।
प्रदेश के उर्जामंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश के बिजली क्षेत्र में एक नया इतिहास बना है। जवाहरपुर के 660 MW के नये तापीय पॉवर प्लांट में कई महीनों की मशक़्क़त के बाद अब उत्पादन शुरू हो गया है। तीन दिनों से 111 MW का उत्पादन हो रहा है और जल्द ही पूर्ण क्षमता पर होने लगेगा। उन्होंने विद्युत परिवार के सभी लोगों को इस अभूतपूर्व कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी है।
Related Posts
Latest News
31 Jul 2025 21:21:23
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी नवीनतम मानसून पूर्वानुमान के अनुसार, 2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के उत्तरार्ध (अगस्त-सितंबर)...