10वें दिन भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य समेत 15 पदक जीते

10वें दिन भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य समेत 15 पदक जीते

बर्मिंघम-भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य सहित 15 पदक जीते। शरत कमल/श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स टीटी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), एल्डोज़ पॉल (पुरुष ट्रिपल जंप), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), नीतू घंघास (मुक्केबाजी) ने स्वर्ण पदक जीते। अब्दुल्ला अबूबकर (पुरुष ट्रिपल जंप), सागर अहलावत (मुक्केबाजी), अचंता शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन (टेबल टेनिस) और महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीते। महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार (पुरुषों की 10,000 मीटर रेस-वॉक), अन्नू रानी (महिला भाला फेंक), सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल (स्क्वॉश, मिश्रित युगल), किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन, पुरुष एकल) और ट्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन, महिला युगल) ने कांस्य पदक जीते। 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या 55 हुई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दी हैं।

राष्ट्रपति ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए ट्वीट किया:

“राष्ट्रमंडल खेल में मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने के लिए युवा मुक्केबाज सागर को बधाई। आपके धैर्य, दृढ़ संकल्प और साहस ने आपको काफी प्रशंसा दिलाई है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। मुझे यकीन है कि आगे आपका भविष्य शानदार होगा।”

Related Posts

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि