अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी

अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी

नई दिल्ली,14 सितंबर 2022- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 के दौरान आयोजित किया जाने वाला है। इस द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण भारत द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी। फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 की सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, देश महिला फुटबाल की उस महत्वपूर्ण घड़ी की तैयारी कर रहा है जब दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबाल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

वित्तीय परिव्यय:

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता, ऊर्जा एवं केबल बिछाने तथा मैदान व प्रशिक्षण साइट की ब्रांडिंग आदि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का वित्तीय परिव्यय राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता योजना के लिए बजटीय आवंटन से वहन किया जाएगा।

पृष्ठभूमि:

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फीफा द्वारा 17 वर्ष या उससे कम उम्र की महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाने वाली विश्व चैंपियनशिप है। इस आयोजन की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह प्रतियोगिता परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित की जाती है। इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर, 2018 से लेकर 1 दिसंबर, 2018 के दौरान आयोजित किया गया था। स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का वर्तमान चैंपियन है।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 इस टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस प्रतियोगिता के मैचों को तीन स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। ये स्थान हैं- (क) भुवनेश्वर; (ख) नवी मुंबई और (ग) गोवा। भारत ने 6 अक्टूबर, 2017 से लेकर 28 अक्टूबर, 2017 के दौरान देश के भीतर नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे छह अलग-अलग स्थलों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक