राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों को पांच सितारा रेटिंग

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों को पांच सितारा रेटिंग

नई दिल्ली,2 मार्च 2023-भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम- एनएमडीसी की लौह अयस्क खदानों - किरंदुल डिपॉजिट - 14 एमजेड, किरंदुल डिपॉजिट - 14 एनएमजेड और बचेली डिपॉजिट - 5 को बुधवार के दिन नागपुर में पांच सितारा रेटिंग से सम्मानित किया है। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के उत्पादन निदेशक दिलीप कुमार मोहंती को पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली खदानें लगातार देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले खनन पट्टों में शामिल हैं और भारतीय खान ब्यूरो के द्वारा खान मंत्रालय की तरफ से स्टार रेटिंग प्रणाली में पांच सितारा रेटिंग प्राप्त करती हैं। सतत विकास ढांचे (एसडीएफ) के कार्यान्वयन के लिए किए गए उनके प्रयासों और विभिन्न कार्य योजनाओं के आधार पर खानों का मूल्यांकन किया जाता है। वैज्ञानिक एवं कुशल खनन के माध्यम से प्रभावी प्रबंधन; स्थान परिवर्तन और पुनर्वास के सामाजिक प्रभावों को संबोधित करना; स्थानीय सामुदायिक जुड़ाव व कल्याणकारी कार्यक्रम; प्रगतिशील तथा अंतिम खान परिक्षेत्र; और अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाना आदि ये सभी मूल्यांकन के स्थापित मानदण्ड हैं।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने नागपुर में भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष खनन प्रदर्शनी में भाग लिया। खान मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने कंपनी और भारत के खनन क्षेत्र की प्रगति तथा हालिया पहल का उल्लेख करते हुए एनएमडीसी पवेलियन का उद्घाटन किया।

Related Posts

Latest News

अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल...
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार
वैश्विक जलविद्युत उत्पादन में जोरदार बढ़त, 2024 में 10% की वृद्धि
CRISPR तकनीक से टमाटर, आलू और मिर्च होंगे स्मार्ट
इक्विटी ट्रिक से लूट की तैयारी? 42 जनपदों की विद्युत संपत्तियां खतरे में!
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा बायोडिग्रेडेबल वॉटर प्यूरीफायर
भारतीय रेलवे की साइलो लोडिंग से थर्मल प्लांट में कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक