भारत के 75 समुद्री तटों की होगी सफाई

भारत के 75 समुद्री तटों की होगी सफाई

नई दिल्ली-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में 17 सितंबर, 2022 को अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस- 2022 की तैयारियों का पूर्वावलोकन करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम इस साल 17 सितंबर को हो रहा है, जो संयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस साल यह आयोजन देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के साथ भी मेल खाता है, तटीय स्वच्छता अभियान 3 जुलाई से 17 सितंबर, 2022 तक यानी 75 दिनों के लिए पूरे देश के 75 समुद्री तटों पर चलाया जाएगा।pollution-4855506_960_720

यह अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय स्वच्छता अभियान होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। न केवल तटीय क्षेत्रों बल्कि देश के अन्य हिस्सों की समृद्धि को लेकर "स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर" का संदेश देने के लिए इसमें आम आदमी की भागीदारी जरूरी है। 

Related Posts

Latest News

सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट
मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित बाणसागर बांध से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी का सीधा असर अब बिहार की...
टेस्ला ₹100 में पहुँचा देगी 87 किमी तक
गूगल ने किया दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट जलविद्युत समझौते पर हस्ताक्षर
कृषि अपशिष्ट से बनेगा हाइड्रोजन
सूरज की रोशनी से बना शक्तिशाली कीटाणुनाशक
हिमालय की हवा में छुपा राज़
सोन नदी के जलस्तर में कमी आना शुरू
गयाना जैसे विशाल ऊर्जा भंडार अंडमान सागर में मिलने की उम्मीद
सोनभद्र में बाढ़ का संकट,बाणसागर से छोड़े गए पानी से हालात बिगड़े
चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट चालू