वाराणसी में गंगा खतरे के निशान पर

वाराणसी में गंगा खतरे के निशान पर

वाराणसी,20 अगस्त 2022- जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि के कारण वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से खतरे की ओर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह जलस्तर खतरे के निशाँ से मात्र 2 मीटर कम रह गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में काफी वृद्धि देखी गयी है। जिस गति से जलस्तर में वृद्धि हो रही है उससे कई घाट जलमग्न हो गए हैं। साथ ही कई नालों में गंगा का पानी घुसने लगा है। जिसके कारण बड़ी आबादी के लिए दिक्क्तें बढ़ सकती है। शनिवार सुबह छह बजे 69.3 मीटर जलस्तर था। जबकि 70.2 मीटर पर चेतावनी जारी कर दी जायेगी। 

उधर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी तथा एनडीआरएफ की टीम के साथ अस्सी घाट से लेकर नमो घाट होते हुए नदी के मुहाने तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 

घाट के किनारे निवासियों, सैलानियों तथा नाविकों सहित सभी को घाटों पर जा कर घूमने फिरने, नहाने तथा बोटिंग आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। घाट की जल पुलिस को निगरानी पर लगाया गया है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बंधित थानों को भी भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने ट्वीट किया कि निरीक्षण के दौरान मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों तथा बाढ़ राहत शिविरों को आज से ही चालू कर दिया जाए।

नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग सहित आपदा राहत व अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी ड्यूटी पर लग जायें।

रैन बसेरों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा बाढ़ राहत शिविरों का भ्रमण करके सम्बंधित तहसील कर्मियों व अन्य सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश, बाढ़ चौकियां 24 घंटे संचालित रहेंगी।

Related Posts

Latest News

अब खिड़कियां ही करेंगी बिजली की बचत और स्टोरेज अब खिड़कियां ही करेंगी बिजली की बचत और स्टोरेज
अब आपके घर की खिड़कियां सिर्फ बाहर का नज़ारा दिखाने या हवा आने का ज़रिया नहीं होंगी, बल्कि वे खुद...
लद्दाख की पूगा घाटी में मिला जीवन के रहस्य का सुराग
चार्जिंग स्टेशन लगाइए और कीजिए कमाई, बिना लाइसेंस के खोलिए EV चार्जिंग बिज़नेस!
हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार
सिंगरौली में कोयला अपशिष्ट से मिला दुर्लभ मृदा तत्वों का खजाना
रिहन्द और ओबरा डैम के फाटक खुले
अधिकतम जलस्तर को पार कर गया रिहन्द बांध
प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ट्रिपिंग मुक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश
रिहन्द और बाणसागर बांध पर मंडराया खतरा, कभी भी खुल सकते हैं फाटक!
देश का सबसे बड़ा बिजली घर: एनटीपीसी विंध्याचल