बाणसागर छोड़ेगा एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी,खुलेंगे पुनः 8 गेट
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मौजूद बाणसागर बाँध के जलस्तर में लगातार वृद्धि और भारी जल आवक (Inflow) को देखते हुए मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग द्वारा पुनः बड़ा निर्णय लिया गया है। मुख्य अभियंता गंगा बेसिन रीवा के आदेशानुसार बाणसागर बाँध के 8 रेडियल गेट को सोमवार सुबह 10:00 बजे खोला जायेगा। इन गेटों के माध्यम से कुल 108512 क्यूसेक जल प्रवाह सोन नदी में छोड़ा जायेगा। रविवार दोपहर 12.00 बजे बाँध का जलस्तर 339.90 मीटर पहुँच गया था। उस दौरान 57000 क्यूसेक जल आवक (Inflow) हो रहा था।
बाणसागर बाँध से गेट खुलने की वजह से सोन नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ सकता है। ऐसे में नदी के किनारे बसे गांवों और बस्तियों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि बाणसागर बाँध के जल छोड़े जाने की जानकारी को प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते प्रसारित किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।
शनिवार को भी खुले थे सात फाटक
इससे पहले शनिवार दोपहर 12 बजे बाणसागर के सात फाटक खोले गए थे। शनिवार सुबह 8.00 बजे बाणसागर का जलस्तर 339.59 मीटर पहुँच गया था।जिसको देखते हुए शनिवार 12 बजे बांध के सात फाटक खोले गए थे।खुले फाटकों से 93898 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा था। शनिवार रात में ही फाटकों को बंद कर दिया गया था।
बाणसागर के फाटक खुलने की सूचना से मध्य प्रदेश के रीवा,सीधी एवं सिंगरौली के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र,बिहार के रोहतास सहित कई जनपदों में सतर्कता की स्थिति पैदा हो गयी है। बाणसागर द्वारा छोड़ा जा रहा पानी सोमवार शाम तक सोनभद्र सहित मंगलवार को बिहार के हिस्सों में पहुँच जाएगा।
पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया,अनूपपुर,डिंडोरी,जबलपुर,