पिछले वर्ष त्रिशूल पर्वत पर लापता हुए दो पर्वतारोहियों को खोजने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा अभियान शुरू किया गया

पिछले वर्ष त्रिशूल पर्वत पर लापता हुए दो पर्वतारोहियों को खोजने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा अभियान शुरू किया गया

पश्चिमी नौसेना कमान ने स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के एक हिस्से के रूप में सितंबर 2021 में त्रिशूल पर्वत पर पर्वतरोहण का एक अभियान शुरू किया था। पर्वत के शिखर पर पहुंचने के प्रयास के दौरान ही अचानक तथा अप्रत्याशित हिमस्खलन होने से पांच नौसेना कर्मियों लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव एनएम, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर शशांक तिवारी एनएम, हरिओम एमसीपीओ II (जीडब्ल्यू) एनएम और शेरपा दुपका शेरिंग एनएम की टीम को एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उनका दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया।

राहत और बचाव अभियान के दौरान चार पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए, जबकि दो पर्वतारोही एक नौसेना अधिकारी तथा शेरपा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। खराब मौसम और सर्दी की शुरुआत होने के कारण खोज कार्य भी जोखिम से भरा हो गया, जिसके कारण 13 दिन के गहन प्रयास के बाद उनका पता लगाने के लिए अभियान को रोकना पड़ा।

पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए दोनों पर्वतारोहियों को तलाश करने के लिए सेवायुक्त लोकाचार के सच्चे प्रमाण के रूप में 10 अगस्त 2022 को एक अभियान शुरू किया गया है। इसके पीछे मूल भावना निहित है कि भारतीय नौसेना अपने किसी भी कर्मी को पीछे नहीं छोड़ती है।

गंभीरता के इस महत्वपूर्ण अवसर पर शहीदों की याद में एक त्रिशूल स्मारक स्थापित किया गया और यह भारतीय नौसेना में साहसी लोगों की भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगा। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर लापता हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम के दौरान बहादुर सैनिकों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा, लापता शेरपा के परिवार को कुछ राहत के तौर पर एक वित्तीय सहायता पैकेज दिया गया।

इन वीर जवानों को हमेशा याद किया जाएगा।

Latest News

अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज अब पेंट नहीं, रोशनी से बदलेंगे रंग,भारतीय वैज्ञानिकों की अनोखी खोज
क्या आप जानते हैं कि मोर या तितली के पंखों का रंग असल में पेंट से नहीं, बल्कि उनकी सतह...
सरकार के विज्ञापन से भड़के बिजली कर्मी
बिजली क्षेत्र के सरकारी विज्ञापन ने नई बहस को दिया जन्म
सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ गलियारों के लिए राष्ट्रीय नवाचार अभियान की शुरुआत - अजय टम्टा
अदानी ग्रीन ने रचा इतिहास, अक्षय ऊर्जा क्षमता 15,539 MW के पार
अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को गति
सागौन के पत्तों से बनेगा लेज़र सुरक्षा कवच
बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी BESS विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन
स्टेट विजिलेंस की कार्यवाही से बिजलीकर्मियों में उबाल
"जेल भेजो!" फॉर्मेट से गरमाई बिजली राजनीति, संघर्ष समिति की ललकार