एयर मार्शल साधना सक्सेना चिकित्सा अस्पताल सेवा के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी

एयर मार्शल साधना सक्सेना  चिकित्सा अस्पताल सेवा के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी

नई दिल्ली-एयर मार्शल साधना एस. नायर ने 23 अक्टूबर, 2023 को डीजीएएफएमएस के कार्यालय में चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक पद का कार्य भार ग्रहण कर लिया है। वे एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद इस कार्य भार को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। एयर मार्शल साधना एस. नायर अपनी इस नियुक्ति से पहले बेंगलुरु के वायु अधिकारी मुख्यालय प्रशिक्षण कमान (वायु सेना) में प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं।

एयर मार्शल साधना एस. नायर पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से स्नातक हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किया गया था। वे फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री धारक हैं और उन्होंने नई दिल्ली के एम्स में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया हुआ है। एयर मार्शल साधना को इजरायली रक्षा बलों के साथ सीबीआरएन संघर्ष सेवा और स्विट्जरलैंड में सैन्य चिकित्सा नीति शास्त्र में प्रशिक्षित किया गया है। वे पश्चिमी वायु कमान तथा प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी रही हैं।

माननीय राष्ट्रपति द्वारा एयर मार्शल साधना एस. नायर को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एओसी-इन-सी (डब्ल्यूएसी) और सीएएस प्रशस्ति के साथ-साथ विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दी हैं।

Latest News

सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट सोन का पानी गंगा में उफन पड़ा! पटना में बाढ़ का अलर्ट
मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित बाणसागर बांध से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी का सीधा असर अब बिहार की...
टेस्ला ₹100 में पहुँचा देगी 87 किमी तक
गूगल ने किया दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट जलविद्युत समझौते पर हस्ताक्षर
कृषि अपशिष्ट से बनेगा हाइड्रोजन
सूरज की रोशनी से बना शक्तिशाली कीटाणुनाशक
हिमालय की हवा में छुपा राज़
सोन नदी के जलस्तर में कमी आना शुरू
गयाना जैसे विशाल ऊर्जा भंडार अंडमान सागर में मिलने की उम्मीद
सोनभद्र में बाढ़ का संकट,बाणसागर से छोड़े गए पानी से हालात बिगड़े
चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट चालू