बाणसागर से निकला पानी अब यूपी में! सोन नदी का जलस्तर 7 फीट बढ़ा!

कुलदह ब्रिज के पास जलस्तर खतरनाक स्तर को पार

सोन नदी उफान पर
चोपन में सोन नदी

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मौजूद बाणसागर बांध के सोमवार सुबह खुले 8 फाटकों से निकला पानी मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया। बुधवार सुबह तक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। पिछले छह घंटे में सोन नदी के जलस्तर में सात फ़ीट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी है।   

गौरतलब है कि बाणसागर बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए सोमवार सुबह 10 बजे बांध के कुल आठ फाटक खोल दिए गए थे। इन गेटों के माध्यम से कुल एक लाख क्यूसेक से ज्यादा जल प्रवाह सोन नदी में किया जा रहा था। फाटकों के खुलने से सोन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि शुरू हो गयी। मंगलवार प्रातः एक बजे सीधी स्थित कुलदह ब्रिज के पास जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर गया था। लगभग 2 बजे खतरनाक स्तर 238.25 मीटर को पार कर गया जो समाचार लिखे जाने तक बना हुआ है। मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश की सीमा के पास नेवारी में भी जलस्तर में वृद्धि जारी हो गयी।

बुधवार सुबह 6 बजे नेवारी में जलस्तर 180.9 मीटर तक पहुँच गया है। वहीं सोनभद्र जनपद के मध्य में मौजूद चोपन में भी जलस्तर में वृद्धि जारी है। चोपन में बुधवार प्रातः 1.00 बजे के करीब जलस्तर 166.71 मीटर था जो सुबह 6 बजे चेतावनी स्तर के करीब 169.11 मीटर तक पहुँच गया है। बाणसागर से निकले पानी का असर सोनभद्र के अन्य हिस्सों पर भी है। जनपद के नेगाई में भी जलस्तर में तेजी से व्रृद्धि जारी हो गयी है।  

DSCN7502

शनिवार को भी खुले थे सात फाटक 

इससे पहले शनिवार दोपहर 12 बजे बाणसागर के सात फाटक खोले गए थे। शनिवार सुबह 8.00 बजे बाणसागर का जलस्तर 339.59  मीटर पहुँच गया था।जिसको देखते हुए शनिवार 12 बजे बांध के सात फाटक खोले गए थे।खुले फाटकों से 93898 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा था। शनिवार रात में ही फाटकों को बंद कर दिया गया था। 

बाणसागर के फाटक खुलने की सूचना से मध्य प्रदेश के रीवा,सीधी एवं सिंगरौली के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र,बिहार के रोहतास सहित कई जनपदों में सतर्कता की स्थिति पैदा हो गयी है। बाणसागर द्वारा छोड़ा जा रहा पानी सोमवार शाम तक सोनभद्र सहित मंगलवार को बिहार के हिस्सों में पहुँच जाएगा।

पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया,अनूपपुर,डिंडोरी,जबलपुर,कटनी,शहडोल,सीधी,सतना एवं मंडला आदि जिलों में बारिश जारी थी जिसके कारण बाणसागर में पानी की आवक बनी हुई है। 

Latest News

बाणसागर से निकला पानी अब यूपी में! सोन नदी का जलस्तर 7 फीट बढ़ा! बाणसागर से निकला पानी अब यूपी में! सोन नदी का जलस्तर 7 फीट बढ़ा!
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मौजूद बाणसागर बांध के सोमवार सुबह खुले 8 फाटकों से निकला पानी मंगलवार देर...
आईआईटी बॉम्बे में पेरोव्स्काइट टैंडम सौर सेल में बड़ी उपलब्धि
ऊर्जा दक्षता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने को आई अदिति योजना
भारत ने समय से पहले हासिल किया 50% गैर-जीवाश्म ऊर्जा लक्ष्य
क्वांटम ध्वनि बनी भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज का आधार, उलझाव को नुकसान नहीं, फायदा पहुंचा सकती है
भारत की पहली रेलवे समुद्री सुरंग बनी हकीकत
बाणसागर बांध के कुल आठ फाटक खोले गए
अब डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी से लैस होगी रेलवे
बाणसागर छोड़ेगा एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी,खुलेंगे पुनः 8 गेट
पंप स्टोरेज तकनीक से सौर-पवन ऊर्जा को मिलेगा स्थायित्व