अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में इसरो की प्रगति

अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में इसरो की प्रगति

नई दिल्ली -केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने की प्रक्रिया में है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक सवाल का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्‍पेस) अंतरिक्ष गतिविधियों को पूरा करने में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है, जिसमें अंतरिक्ष पर्यटन भी शामिल है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में 61 देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और संबंधों को आगे बढ़ाता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्‍पेस) की स्थापना अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत एक सिंगल विंडो एजेंसी के रूप में की गई है, जिसे अंतरिक्ष डोमेन में निजी क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देने, समर्थन देने और प्राधिकृत करने के लिए बनाया गया है, जिसमें युवा उद्यमी और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र शामिल हैं।

इन-स्पेस, इसरो केंद्रों में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं और विशेषज्ञता को निजी संस्थाओं के साथ साझा करने में सक्षम तंत्र को लेकर आएगा।

 एक संबंधित प्रश्न के जवाब में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) एक व्यापक, एकीकृत अंतरिक्ष नीति का मसौदा तैयार कर रहा है, जो निजी भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की गतिविधियों को दिशा प्रदान करेगा।

Latest News

अब खिड़कियां ही करेंगी बिजली की बचत और स्टोरेज अब खिड़कियां ही करेंगी बिजली की बचत और स्टोरेज
अब आपके घर की खिड़कियां सिर्फ बाहर का नज़ारा दिखाने या हवा आने का ज़रिया नहीं होंगी, बल्कि वे खुद...
लद्दाख की पूगा घाटी में मिला जीवन के रहस्य का सुराग
चार्जिंग स्टेशन लगाइए और कीजिए कमाई, बिना लाइसेंस के खोलिए EV चार्जिंग बिज़नेस!
हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार
सिंगरौली में कोयला अपशिष्ट से मिला दुर्लभ मृदा तत्वों का खजाना
रिहन्द और ओबरा डैम के फाटक खुले
अधिकतम जलस्तर को पार कर गया रिहन्द बांध
प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ट्रिपिंग मुक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश
रिहन्द और बाणसागर बांध पर मंडराया खतरा, कभी भी खुल सकते हैं फाटक!
देश का सबसे बड़ा बिजली घर: एनटीपीसी विंध्याचल