दिल्ली और देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

दिल्ली और देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

                
 

नई दिल्ली,30 जुलाई-नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (जनरल) डॉक्टर वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने दिल्ली और देवघर के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन, निशिकांत दुबे, सांसद (लोकसभा) गोड्डा, झारखंड, नारायण दास, विधान सभा सदस्य, देवघर,सुनील सोरेन, विधान सभा सदस्य, दुमका, राजीव बंसल, सचिव, नागरिक विमानन मंत्रालय तथा नागरिक विमानन मंत्रालय, झारखंड सरकार और इंडिगो के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

इंडिगो एयरलाइन ने इस मार्ग पर 180-सीटर ट्विन टर्बोफैन इंजन वाले ए-320 नियो यात्री विमान को तैनात कर रही है और इसका मुख्य रूप से घरेलू मार्गों पर उपयोग किया जाता है। इस नई उड़ान सेवा के साथ, देवघर से दैनिक प्रस्थान करने वाली उड़ानों की कुल संख्या 11 हो जाएगी।

 

Latest News

प्री बिडिंग कांफ्रेंस के दिन प्रदेशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन प्री बिडिंग कांफ्रेंस के दिन प्रदेशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली - बिजली के निजीकरण के  विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज...
बिजली क्षेत्र में सुधार और स्मार्ट मीटरिंग पर जोर
बड़े पैमाने पर बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की होगी छटनी
विद्युत मंत्रालय ने अभी तक स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के ड्राफ्ट को अंतिम रूप नहीं दिया
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज उद्योग में वैश्विक निवेशकों को किया आमंत्रित
हजारों कर्मचारियों को निजी घरानों के रहमों करम पर दिया जाएगा छोड़
निजीकरण हेतु जारी किए गए आरएफपी डॉक्यूमेंट से बड़े घोटाले की आशंका
तीसरे पक्ष की संस्थाएँ उपभोक्ताओं की छतों पर सौर संयंत्र स्थापित करेंगी
कुल नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 209.44 गीगावाट तक पहुंची
निजीकरण के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति का टेंडर प्रकाशित, विरोध शुरू