जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने रजत पदक जीता

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने रजत पदक जीता

बर्मिंघम- बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमाबाम ने रजत पदक जीता। 

सुशीला को फाइनल में कड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया।

सुशीला ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में भी रजत पदक जीता था ।

अपने एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आपके इस गजब के प्रदर्शन ने अनगिनत प्रशंसकों का दिल जीता है और लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है। भारत को आप पर गर्व है।"

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा: "सुशीला देवी लिकमाबाम के शानदार प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने उल्लेखनीय कौशल और दृढ़ता का प्रदर्शन किया है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

 

Related Posts

Latest News

हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार
भारत सरकार ने ऊर्जा भंडारण क्षमता को सुदृढ़ करने और हरित ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने के लिए हाइड्रो पंप...
सिंगरौली में कोयला अपशिष्ट से मिला दुर्लभ मृदा तत्वों का खजाना
रिहन्द और ओबरा डैम के फाटक खुले
अधिकतम जलस्तर को पार कर गया रिहन्द बांध
प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ट्रिपिंग मुक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश
रिहन्द और बाणसागर बांध पर मंडराया खतरा, कभी भी खुल सकते हैं फाटक!
देश का सबसे बड़ा बिजली घर: एनटीपीसी विंध्याचल
आरडीएसएस के तहत देशभर में 20 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर स्वीकृत
भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मिली रफ्तार
घाटे का राष्ट्रीयकरण, मुनाफे का निजीकरण-संघर्ष समिति